बाहुबली के लहर में भी ‘ट्यूबलाइट’ का कहर…

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

ऐसे तो हर तरफ ‘बाहुबली 2’ का लहर चल रहा है , लेकिन बाहुबली की इस आंधी में भी सलमान खान के फैन्‍स उनकी ‘ट्यूबलाइट’ जलने का इंतजार कर रहे थे।पिछले 5 दिनों से सलमान खान की इस फिल्‍म के टीजर का इंतजार हो रहा था और सोशल मीडिया पर लोग ‘भाईजान’ की इस फिल्‍म की एक झलक देखना चाहते थे। गुरुवार शाम को आखिरकार यह इंतजार खत्‍म हुआ और ‘ट्यूबलाइट’ का टीजर रिलीज हो गया। इस टीजर ने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। डायरेक्‍टर कबीर खान की इस नई फिल्‍म में सलमान खान काफी मासूमियत भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस टीजर की शुरुआत तो युद्ध से सीन्‍स से होती है लेकिन ऐसे में सलमान आपको इस सब से जुदा काफी मसूम नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  वाइड बॉल पर सलाह देकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अमिताभ

इस फिल्‍म में एक बार फिर सलमान के छोटे भाई सोहेल खान भी उनके साथ नजर आएंगे। सलमान की इस फिल्‍म के टीजर को देखते ही लोगों को `बजरंगी भाईजान` वाले सलमान की याद आ गई। फिल्म में सोहेल खान सेना का जवान बने दिख रहे हैं। वहीं सलमान गले में जूते लटका कर भागते हुए, बेहद मासूमियत भरे अंदाज में सलामी देते हुए, बच्‍चों के साथ खेलते हुए, नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग के दौरान हादसा, रणवीर सिंह के सिर में लगी चोट

इस टीजर को अभी तक 35 लाख  से ज्‍यादा लोग देख चुके हैं। टीजर में जहां एक ओर भारतीय जवान बंदूक ताने दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ चीनी सेना नजर आ रही है। कबीर खान और सलमान खान की जोड़ी तीसरी बार इस फिल्‍म में साथ काम कर रही है। इससे पहले एक्‍टर-डायरेक्‍टर की यह जोड़ी `एक था टाइगर` और `बजरंगी भाईजान` जैसी सुपरहिट फिल्‍में दे चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  कमाई के मामले में सलमान की बाकी फिल्मों के मुकाबले सबसे फिसड्डी रही 'ट्यूबलाइट', ये रहा कलेक्शन

अगले पेज पर देखिए ट्यूबलाइट का टीज़र 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse