चंद्रमा तक वाणिज्यिक माल ढुलाई की तकनीक विकसित करने में लगा है नासा

0
नासा

अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी नासा अंतरिक्ष में अपने अनुसंधान को एक कदम और आगे ले जाते हुए हुए चंद्रमा की सतह तक वाणिज्यिक माल ढुलाई सेवाओं के संबंध में जानकारी जुटा रहा है। वेबसाइट ‘इनवर्स डॉट काम’ पर बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, इस सप्ताह नासा ने निजी क्षेत्र से चंद्रमा के सतह तक माल परिवहन से जुड़े प्रस्तावों के लिए सूचना मांगी है।इसके साथ ही चंद्रमा से नमूने जुटाने और इसे पृथ्वी पर वापस लाने के संभावित अभियान के संबंध में सूचना मांगी है।

इसे भी पढ़िए :  गूगल प्ले स्टोर की 400 एप्स पर वायरस अटैक, न करें एप डाउनलोड

हालांकि हमेशा की तरह रिपोर्ट में नासा के इस कदम के मकसद को स्पष्ट नहीं किया गया है।नासा ने सूचना मांगने के लिए जारी पत्र में कहा है, “नासा ने विभिन्न प्रकार के अन्वेषण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रदर्शन के उद्देश्यों को चिह्नित किया है, जिसे चंद्रमा की सतह तक उपकरणों या प्रयोग के दूसरी वस्तुओं को चंद्रमा की सतह पर भेजकर ही किया जा सकता है।”

इसे भी पढ़िए :  आज लॉन्च होगा एपल iPhone8

इसमें कहा गया है, “इन उद्देश्यों को कम से कम लागत में पूरा करने के उद्देश्य से नासा चंद्रमा की सतह तक माल ढुलाई के लिए वाणिज्यिक सेवाओं को हासिल कर सकता है।”

इसे भी पढ़िए :  ऑनलाइन लिक फिल्मों को देखने वालों के लिए ये है बहुत बुरी खबर