ये खबर पढ़कर आप खुश हो जाएंगे- 1000 रुपये में आ रहा है JIO का 4G फोन

0
1000 रुपये

नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज 4जी टेक्नॉलजी से लैस फीचर फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि इन डिवाइसेज की कीमत बेहद कम यानी तकरीबन 1000 रुपये हो सकती है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस और विडियो कॉलिंग के अलावा डिजिटल कॉन्टेंट भी ऑफर किया जाएगा। इसे अगले साल जनवरी से मार्च के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।

इसके जरिये कंपनी का इरादा भारत में मोबाइल डिवाइसेज की नई कैटिगरी तैयार करना है, ताकि वह करोड़ों की संख्या में यूजर्स को अपने टेलिकॉम वेंचर रिलायंस जियो इन्फोैकॉम की तरफ आकर्षित कर सके। मुकेश अंबानी की कंपनी वॉयस ओवर एलटीई (VoLTE) टेक्नॉलजी वाले फीचर फोन पेश करेगी। इसका मकसद गांवों और बहुत छोटे शहरों के ग्राहकों को लुभाना है, जो मुख्य तौर पर कॉल करने के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  सूरज का रहस्य अब जल्द ही होगा उजागर, नासा ने कर ली है तैयारी

एक सूत्र ने बताया, ‘जियो सभी सेगमेंट पर पकड़ बनाना चाहती है। उसे ग्रामीण इलाकों में बड़ा बाजार दिख रहा है। इसलिए कंपनी ने VoLTE फीचर फोन लाने का मन बनाया है।’ उनके मुताबिक, नई डिवाइस को पहली बार डेटा यूज करने वालों को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘2जी फीचर फोन का पहले से भारत में बड़ा बाजार है।’
अगले पेज पर पढ़िए- फोन में नहीं होगा टचस्क्रीन

देश की 1 अरब से भी ज्यादा आबादी में तकरीबन 65 फीसदी मोबाइल फोन ग्राहक फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। सबसे सस्ते 4जी स्मार्टफोन की कीमत अभी 3,000 रुपये है। जियो देश की एकमात्र ऐसी टेलिकॉम कंपनी है, जो कॉल के लिए VoLTE टेक्नोलॉजी ऑफर करती है। कंपनी ने 5 सितंबर को अपनी सर्विस शुरू करने के बाद से अब तक 2.5 करोड़ यूजर्स को अपने साथ जोड़ा है और उसने कम से कम समय में 10 करोड़ यूजर्स बनाने का लक्ष्य रखा है। यह टारगेट टेलिकॉम सेक्टर की अग्रणी कंपनी भारती एयरटेल के 26 करोड़ ग्राहकों का तकरीबन 38 फीसदी है।

इसे भी पढ़िए :  खुशखबरी! BSNL ने लॉन्‍च किया 1099 रुपए में अनलिमिटेड 3जी प्‍लान

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस टारगेट को हासिल करने के लिए जियो को वैसे कस्टमर्स को पकड़ना होगा, जो फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। एक और शख्स ने बताया कि जियो 1,000 और 1,500 रुपये के रेंज में दो फीचर फोन डिवेलप कर रही है। इन दोनों फोन को जनवरी-मार्च के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। ये स्मार्टफोन की तरह काम करेंगे और इंटरनेट और कॉल की सुविधा के लिए डेटा का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें सिर्फ टचस्क्रीन नहीं होगी।

इसे भी पढ़िए :  भारत आया दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो प्लेन

इंटरनैशनल डेटा कॉरपोरेशन के सीनियर रिसर्च मैनेजर एन सिंह ने बताया, ‘अगर जियो 1,000 में VoLTE फीचर फोन लॉन्च करती है, तो वह मार्केट में हलचल मचा सकती है, क्योंकि इस सेगमेंट के कस्टमर्स फ्री कॉलिंग सिस्टम की सुविधा वाले फोन ही चुनना पसंद करेंगे।’ ऐसे फीचर फोन की मैन्युफैक्चरिंग के लिए कंपनी डोमेस्टिक हैंडसेट कंपनी लावा इंटरनेशनल और चाइनीज ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स के साथ मिलकर काम कर रही है।