विपक्ष को तगड़ा झटका, बीजेपी से होगा अगला राष्ट्रपति?

0
राष्ट्रपति
प्रतीकात्मक तस्वीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट करने के कांग्रेस के कोशिशें पर पानी फिरने के आसार नजर आ रहे हैं। वाईएसआर कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है जिससे बीजेपी के उम्मीदवार के राष्ट्रपति बनने की संभावनाएं और बढ़ गई हैं। एआईएडीएमके और बीजेडी के साथ-साथ जगमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पर भी सबकी नजरें टिकी हुई थीं कि राष्ट्रपति चुनाव में वे किस तरफ रुख करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  तीन तलाक मामला: मोबाइल, खत, मेल और मैसेज से दिए गए तलाक को भी मिली मान्यता, जरूर पढ़ें

रेड्डी ने मंगलवार को पीएम मोदी से मुलाकात की और बीजेपी उम्मीदवार को अपना समर्थन देने की घोषणा की। इससे पहले, टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्रीय समिति) भी मजबूत संकेत दे चुकी है कि राष्ट्रपति चुनाव में वह बीजेपी को अपना समर्थन दे सकती है। ऐसे में रेड्डी की मदद से बीजेपी उम्मीदवार का राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  पुन: मतगणना प्रयास समाप्त, विस्कॉन्सिन, पेंसिल्वेनिया में ट्रंप ने हिलेरी को फिर किया चित

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी का उम्मीदवार पार्टी के अंदर से ही होगा। बीजेपी पार्टी से इतर किसी गैर-राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र से और स्वतंत्र सोच वाली किसी शख्सियत को अपना उम्मीदवार नहीं बनाने वाली है। वह विपक्ष के साथ ‘सांकेतिक’ वैचारिक लड़ाई के लिए मंच तैयार कर चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  बीएमसी : शिवसेना का साथ देकर बीजेपी ने चुकाया इस एहसान का बदला
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse