IPL10: गंभीर ने डेविड वॉर्नर से ऐसे लिया बदला

0
गौतम गंभीर

लगातार दूसरे साल कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद एलिमिनेटर में आमने-सामने रहे। पिछली बार डेविड वॉर्नर बाजी मार गए थे। लेकिन इस बार गौतम गंभीर ने पिछली हार का उनसे बदला ले लिया। 2016 में हैदराबाद ने कोलकाता के खिलाफ न सिर्फ एलिमिनेटर का वह मुकाबला जीता, बल्कि क्वालिफायर-2 का बाधा लांघते हुए आईपीएल-9 का खिताब भी हासिल कर लिया था।

इसे भी पढ़िए :  टेस्ट क्रिकेट: कुबंले ने सबसे ज्यादा विकेट LBW से ली, तो सचिन सबसे ज्यादा LBW के शिकार हुए

अब  क्वालिफायर-2 में कल (19 मई) कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत मुंबई से होगी।

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें अब तक दो-दो बार आईपीएल की चैंपियन रही हैं। 19 मई को क्वालिफायर-2 जीतने वाली टीम तीसरी बार चैंपियन बनने के लिए जोर आजमाइश करेगी। जहां उसका सामना फाइनल में 21 मई को राइजिंग पुणे सुपरजायंट से होगा।

इसे भी पढ़िए :  190 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पारी, भारत को जीत के लिए चाहिए 191 रन

राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीम चैंपियन बनकर आईपीएल से विदाई चाहेगी। आनेवाले सीजन में यह टीम आईपीएल में नहीं होगी। दो प्रतिबंधित फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की अगले साल वापसी तय है। आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला कह चुके हैं कि पुणे के अलावा गुजरात लॉयंस की कार्यावधि नहीं बढ़ायी जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  रिओ ओलम्पिक - जीत की खुशी में इस खिलाड़ी ने अपने कोच को ही पटक दिया

यहां तक कि अगर दस टीमों की लीग बनती है, तब भी दो नई टीमें बोली प्रक्रिया से आएंगी। आईपीएल संचालन परिषद के अधिकतर सदस्य आईपीएल को 10 टीमों का नहीं बनाना चाहते। वे इसे आठ टीमों तक सीमित रखने के पक्ष में हैं। क्योंकि दस टीमों की लीग होने से मैचों की संख्या बढ़कर 84 हो जाएगी।