रस्सी पर करतब कर रही थी लड़की, तभी 40 फुट ऊंची लहर उठी और फिर…

0
जिरॉल्ट

हिन्द सहासागर के एक चट्टानी हिस्से में दो पहाड़ी चोटियों के बीच झूलती एक रस्सी पर करतब दिखाना कोराली जिरॉल्ट को भारी पड़ने वाला था, और उसकी जान लगभग चली ही गई थी। दरअसल रीयूनियन आईलैंड में दो चोटियों के बीच लगभग 31 मीटर की दूरी को रस्सी पर चलते हुए पार करने का धड़कनों को रोक देने वाला कारनामा करती कोराली जिरॉल्ट जब रस्सी के बीच पहुंची, अचानक समुद्र अशांत हो गया, और प्राण सुखा देने वाली ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं।

इसे भी पढ़िए :  देखें, किस से इस शख्स ने अपनी बहादुरी से 'समुद्री शेर' के मुह से छिना शिकार

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खतरनाक रूप अख्तियार करती जा रही समुद्री लहरों के बीच कोराली बेहद भयावह स्थिति में रस्सी पर अपना संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं कि तभी लगभग 40 फुट ऊंची एक लहर बेहद खतरनाक गति से उसे अपनी चपेट में ले लेती है, और पूरी तरह ‘लील’ जाती है। कोराली जिरॉल्ट के लहर द्वारा निगल लिए जाने के बाद हर देखने वाले की सांस एकदम रुकने की कगार पर पहुंच जाती है, क्योंकि वीडियो शूट कर रही उसकी मित्र का भी संतुलन बिगड़ जाता है, और कैमरा हिलने लगता है, क्योंकि लहर का असर उस चट्टान तक हुआ, जिस पर खड़ी होकर वह शूटिंग कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  वायरल वीडियो में जाकिर की तारीफ करते दिखे दिग्विजय

लेकिन कुछ ही पल के बाद जब लहर शांत होकर नीचे गिर जाती है, कोराली रस्सी पर मौजूद नज़र आने लगती है, और सांस में सांस आती है।

इसे भी पढ़िए :  CRPF जवानों के साथ बदसलूकी करने वालों की खैर नहीं, जल्द मिलेगी सजा, जानिए सहवाग-गंभीर ने क्या कहा?

 

समाचारपत्र ‘डेली मेल’ के अनुसार, पेशेवर स्लैकलाइनर (रस्सी पर करतब करने वाली) 26-वर्षीय कोराली जिरॉल्ट का कहना है कि अगर वह लहर के ‘हमले’ के वक्त रस्सी पर खड़ी हुई होती, तो नतीजा बेहद भयंकर रहा होता।