दुनिया में कई ऐसे स्टार हैं जो कभी सड़कों या रेस्टोरेंट में गाना गाकर अपना गुजारा करते रहे। यहां मैं ये बात इसलिए कह रहा हूं क्योंकि, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक शख्स किसी स्थानीय भाषा में गाना गा रहा है। गाना गाते हुए वह इतने जोश और उमंग में दिख रहा है कि जो किसी के भी चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए काफी है। वीडियो देखकर लगता है कि यह शख्स अपने घर के बाहर गाना गा रहा है। वह गाना गाते हुए झूम भी रहा है और अपने मुंह से ऐसी आवाज भी निकाल रहा है जो गाने में संगीत का काम कर रहा है। इस शख्स के गाने को शायद कुछ लोग नहीं झमझ पाएं, लेकिन कहते हैं न कि संगीत की कोई भाषा नहीं होती है, यह दिल से निकली हुई आवाज है, जिसे बेजुबान भी समझ जाते हैं।
यह शख्स गाने के साथ मंजीरा भी बजा रहा है। कुछ लोग इस शख्स का वीडियो फेसबुक शेयर करते हुए कह रहे हैं कि यह हमारा देशी जस्टिन बीबर है। जिसे मौके दिए जाएं तो दुनिया तक अपने इस हुनर को पहुंचा पाएंगे। इस वीडियो को देखने के बाद शायद अभिजीज भट्टाचार्य, सोनू निगम, हनी सिंह, मिका सिंह जैसे स्टार भी सलाम करने से बाज नहीं आएंगे।
जस्टिन बीबर के इंडियन वर्जन
हाल ही में दुनिया भर में लोगों को दीवाना बना चुके पॉप सिंगर जस्टिन बीबर मुंबई में कॉन्सर्ट कर यहां के लोगों के भी दिलों में जगह बना ली थी। महज 23 साल के इस पॉप स्टार को लाइव सुनने के लिए लोगों ने 75 हजार रुपए के टिकट खरीदे। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया में यह जस्टिन बीबर छाए हुए हैं। ऐसे में एक भारतीय बच्चे का वीडियो भी वायरल हो रहा है। दरअसल, यह बच्चा जस्टिन बीबर की आवाज में गाने गाता है। जस्टिन बीबर के चलते इस बच्चे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नेहा गुप्ता की प्रोफाइल ये यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 23 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
यूट्यूब पर नेहा गुप्ता की ओर से भारत के इस जस्टिन बीबर के बारे में दी गई जानकारी पर गौर करें तो यह भावुक करने वाली है। जस्टिन बीबर की सालाना कमाई 362 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है, लेकिन भारत के जस्टिन बीबर के नाम से सोशल मीडिया पर छा रहा यह बच्चा अनाथ है। कृष नाम का यह 11 साल वर्षीय बच्चा दिल्ली के एक अनाथालय में रहता है। यह बच्चा अंग्रेजी नहीं बोल पाता है, पर जस्टिन बीबर के गाने उन्हीं की तरह गाता है।