चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सेमीफाइनल में 15 जून को बांग्लादेश से मुकाबला

0
सेमीफाइनल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 38 ओवर में ही 193 रन बना लिए और ये मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया के लिए कप्तान विराट कोहली ने शानदार 76 रनों की पारी खेली जबकि शिखर धवन ने 78 रन बनाए।

इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला बांग्लादेश से एजबेस्टन बर्मिंघम में 15 जून को होगा।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 5.3 ओवर में 23 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा (12) आउट हो गए। वे मोर्ने मोर्केल की बॉल पर डिकॉक को कैच दे बैठे।

इसे भी पढ़िए :  क्लीन स्वीप करने के इरादे से आज मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 44.3 ओवर में 191 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक ने 53, डुप्लेसी ने 36 और हाशिम अमला ने 35 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह 2-2 विकेट लिए, जबकि आर. अश्विन, हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट निकाले। जबकि तीन बल्लेबाज रन आउट होकर पैवेलियन लौटे।

 
साउथ अफ्रीका की टीम को हाशिम अमला के रूप में पहला झटका 17.3 ओवर में लगा। जब आर अश्विन की गेंद पर एमएस धोनी ने उनका कैच पकड़ा था। अमला 35 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका 24.2 ओवर में लगा जब रवींद्र जडेजा की गेंद पर स्वीप खेलने के चक्कर में डी कॉक बोल्ड हो गए। डी कॉक 53 रन बनाकर आउट हुए।

इसे भी पढ़िए :  महबूबा ने अलगाववादियों को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से बातचीत का दिया न्योता

एबी डिविलियर्स के रूप में साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा जब हार्दिक पंड्या के थ्रो पर एमएस धोनी ने उनको रन आउट कर दिया था।

टीम के स्कोर में दो रन और जुड़े ही थे कि डेविड मिलर (1) के रूप में चौथा विकेट भी गिर गया। 29.1 ओवर में 142 के स्कोर पर डुप्लेसी के साथ हुई गलतफहमी के बाद मिलर रन आउट हो गए। कुछ देर बाद ही 157 के स्कोर पर टीम का पांचवां विकेट भी गिर गया। 33.3 ओवर में हार्दिक पंड्या ने फाफ डुप्लेसी (36) को बोल्ड कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  कोहली के शतक से भारत ने लिखी नई इबारत, श्रीलंका को हरा किया क्लीन स्वीप

अफ्रीका को छठा झटका जसप्रीत बुमराह ने 167 रन के स्कोर पर दिया। उन्होंने 36.4 ओवर में क्रिस मॉरिस (4) को भुवनेश्वर के हाथों कैच करा दिया। जसप्रीत बुमराह ने 40.1 ओवर में अंदिले फेहलुकवायो (4) को एलबीडब्लू करते हुए अफ्रीका का सातवां विकेट गिराया।

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और दक्षिण अफ्रीका की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया ।