16 जून को बंद रह सकते हैं दिल्ली के 400 पेट्रोल पंप

0
पेट्रोल

नई दिल्ली : 16 जून को दिल्ली के 400 से करीब पेट्रोल पंपों पर ताला लटका रह सकता है। पेट्रोल पंप संचालकों ने रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव करने के तेल कंपनियों के फैसले के खिलाफ हड़ताल की घोषणा की है। दिल्ली में करीब 400 पेट्रोल पंप हैं। हालांकि, पेट्रोल पंप मालिकों को मनाने की कवायद जारी है। बुधवार को उनकी पेट्रोलियम मंत्रलय में वार्ता है। रोजाना बदलाव का नियम 15 जून की रात से लागू होगा। विरोध करने वाले पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि बिना ठोस इंतजाम के रोजाना दाम बदलने की व्यवस्था से उनको मुश्किलें आएंगी। क्योंकि यह बदलाव रोजाना मध्यरात्रि 12 बजे होगा। दिल्ली में अधिकांश पेट्रोल पंप मशीनों में मूल्य बदलने की प्रक्रिया स्वचालित नहीं है। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता निशिथ गोयल के मुताबिक तेल कंपनियों ने यह निर्णय बिना जमीनी हकीकत जाने लिया है। हालत यह है कि इस प्रक्रिया में रोजाना आधा घंटे का समय भी लगेगा। तब तक पेट्रोल पंप बंद रखना होगा। इससे कर्मचारियों के साथ ग्राहकों को भी काफी दिक्कतें आएंगी।

इसे भी पढ़िए :  बिहार में शराबबंदी पर अकेले पड़े नीतीश, जानिए क्यों