सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आतंकी हमला, 2 हमलावरों समेत 7 की मौत

0

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में पुलिस मुख्यालय पर हमला हुआ है। इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई है।

सोमालिया में सुरक्षा अधिकारियों ने बताया है कि धमाके की जोरदार आवाज़ आने के बाद पूरा इलाक़ा धुएं से भर गया।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान पर बोले राजनाथ-'पहली गोली हम नहीं चलाएंगे, लेकिन मजबूर किया तो गोलियां गिनेंगे नहीं'

पुलिस के मुताबिक आत्मघाती हमलावरों ने दो गाड़ियों से सीआईडी की इमारत में टक्कर मारी है।

इस हमले के बाद वहाँ कई सुरक्षाकर्मी पहुँच गए हैं। इस्लामी चरमपंथी संगठन अल शबाब ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है।

इसे भी पढ़िए :  26 जनवरी को दिल्ली को दहलाने के फिराक में आतंकी, हाई अलर्ट पर राजधानी

कुछ दिन पहले ही दो कार बम धमाकों में मोगादिशु में 13 लोगों की मौत हुई थी। वह हमला भी अल शबाब ने किया था।

 

इसे भी पढ़िए :  अफगानिस्तान में बैंक के बाहर आत्मघाती हमला, 29 लोगों की मौत, देखिए वीडियो