IND vs WI: धोनी की शानदार पारी ने कोहली को दिलाई ‘विराट’ जीत

0
टीम इंडिया
source: aaj tak

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हरा कर सीरीज का तीसरा वनडे भी अपने नाम कर लिया है। भारत ने अब सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने कल 93 रनों से वेस्टइंडीज को शिकस्त दे दी। वेस्टइंडीज की पूरी टीम 38.1 ओवर में 158 रन बनाकर आल आउट हो गई। भारत की इस जीत में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज कर ली है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में 78 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने के दौरान उन्होंने पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ दिया।

इसे भी पढ़िए :  भारता बनाम वेस्टइंडीज: तीसरे टेस्ट में भारत का शीर्ष क्रम लड़खड़ाया, 4 विकेट पर 114 रन

 

 

बता दें कि टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 251 रन का बनाए। और वेस्टइंडीज को 252 रनों का लक्ष्य दिया था। 252 रन का लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी वेस्टइंडीज की टीम 38.1 ओवर में 158 रन पर ही ऑल आउट हो गई और भारत ये मैच 93 रनों से जीत गया। वेस्टइंडीज की ओर से जेसन मोहम्मद ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए वहीं रोमैन पॉवेल ने 30 रनों की पारी खेली। इंडिया की और से विचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट चटकाए। इसी के साथ फिरकी गेंदबाज रविचंद्र अश्विन ने अपने एक दिवसीय करियर के 150 विकेट के आंकड़े को भी छू लिया। वहीं, कुलदीप यादव ने तीन, पांड्या ने दो और उमेश और केदार जाधव ने एक-एक विकेट लिया।

इसे भी पढ़िए :  टीम इंडिया बारिश नहीं इस साजिश की वजह से हारी टी-20 सीरीज!

 

 

इससे पहले सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अर्धशतकीय पारियों से भारत ने विंडीज की कसी हुई गेंदबाजी के बावजूद चार विकेट पर 251 रन बनाए थे। और इस मैच के लिए मुश्किल हालत में 78 रनों की बेहतरीन पारी के लिए महेंद्र सिंह धोनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इसे भी पढ़िए :  देखिए वेस्टइंडीज पहुंचने के बाद टीम इंडिया की पहली तस्वीर

 

 

वेस्टइंडीज की तरफ से बिशू ने कोटे के अपने 10 ओवरों में 38 रन दिए और एक विकेट लिया। वहीं एशले नर्स ने 10 ओवरों में 34 रन दिए, लेकिन सफलता उनके हिस्से नहीं आई। मिग्युएल कमिस ने अपने कोट के पूरे ओवर डाले और 56 रन देकर दो विकेट लिए। कप्तान जेसन होल्डर ने 53 रन देकर एक विकेट लिया।