2020 के टोक्यो ओलंपिक में शामिल होंगे पांच नए खेल

0

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने बुधवार को 2020 में टोक्यो मे होने वाले ओलंपिक में पांच नए खेलों को शामिल करने की मंजूरी दे दी है। अगले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में स्केटबोर्डिंग, सर्फिंग, बेसबॉल, सॉफ्टबॉल और कराटे को खेलों की सूची में शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  आखिरी वनडे में भारत ने न्यूजीलैंंड को धोया, सीरीज पर 3-2 से कब्जा

आईओसी ने कहा है कि इस फैसले से खेल की तरफ दर्शकों को आर्षित करने में मदद तो मिलेगा ही, साथ ही युवा एथलिटों को मौका भी मिलेगा। आईओसी अध्यक्ष थामस बाक ने कहा, हम खेलों को युवाओं तक ले जाना चाहते हैं। युआवों के पास बहुत सारे विकल्प होने के साथ, हम किसी से ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते कि वह खुद हमारे पास आ जाए। हमें खुद से उनके पास जाना होगा।

इसे भी पढ़िए :  विराट कोहली इन दिनों ‘गर्लफ्रेंड’ अनुष्का शर्मा के साथ न्यूयॉर्क में मना रहे हैं छुट्टियां

आपके बता दे जिन पांच नए खेलों को शामिल किया गया है। इसमें 18 नई प्रतियोगिताएं होंगी और 474 नए एथलिटों को ओलिंपिक में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़िए :  मैदान के बाहर नवजोत सिंह सिद्धू और वीरेंद्र सहवाग में जबरदस्त मुकाबला!