हमेशा से जानता था कि नरसिंह साजिश का शिकार हुआ: फडनवीस

0

मुंबई, एक अगस्त : भाषा : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने आज नरसिंह यादव के डोपिंग आरोपों से मुक्त होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा जानते थे कि यह पहलवान साजिश का शिकार हुआ था। फडनवीस ने ट्वीट किया, ‘‘बढ़िया खबर। नरसिंह यादव को नाडा से रियो ओलंपिक में भाग लेने के लिये हरी झंडी मिलने पर बधाई। शुभकामनायें नरसिंह। ’’ उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, ‘‘हम हमेशा जानते थे कि नरसिंह यादव साजिश का शिकार हुआ। हमारा पक्ष सही साबित हुआ। नरेंद्र मोदी जी और विजय गोयल जी शुक्रिया। ’’

इसे भी पढ़िए :  नरसिंह यादव का रियो ओलंपिक में जाने का सपना पूरी तरह से चकनाचूर