कटरीना बनेगी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में देसी गर्ल

0
Katrina
कटरीना बनेगी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में देसी गर्ल

बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कटरीना कैफ अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में देशी महिला का किरदार निभाती नजर आयेगी। यशराज बैनर तले बन रही फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

फिल्म में अमिताभ बच्चन और आमिर खान की मुख्य भूमिका है। चर्चा थी कि इस फिल्म में कटरीना कैफ की केवल विशेष उपस्थिति है और वह ब्रिटिश महिला का किरदार निभाने जा रही हैं लेकिन ऐसा नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  बेटी को किस करने के सवाल पर बोले शहरूख ‘किस करने वाले के होंठ तोड़ दूंगा’

कटरीना के इस किरदार को लेकर अब लगभग पुष्टि हो गई है। इस फिल्म में एक एथेनिक महिला के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यह पहली बार होगा, जब किसी फिल्म में कटरीना ऐसे क्लासिक लुक में नजर आयेंगी।

इसे भी पढ़िए :  (वीडियो) दीपिका के सामने भरी महफिल में जमकर नाचे रणवीर सिंह और रनबीर कपूर

कहा जा रहा है कि कटरीना की भूमिका भारत की एक लोकप्रिय पीरियोडिक महिला पर आधारित होगी इसलिए उनके मेकअप और लुक को लेकर विशेष काम किया जा रहा है। इस फिल्म के लिए कटरीना का जो लुक तय किया जा रहा है, वह सामान्य घाघरा वाले कॉस्टयूम नहीं होंगे, बल्कि उसमें एक अलग ही रूप देने की कोशिश है। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान एक पीरियड ड्रामा है इसलिए कटरीना का भी अब तक का सबसे अलग लुक रखने की कोशिश की गई है।

इसे भी पढ़िए :  वायरल हुआ सुपरस्टार रजनीकांत का सेल्फी वीडियो