कश्मीर घाटी में पत्थरबाजों से निपटने के लिए सेना करेगी ‘बदबूदार बम’ का इस्तेमाल

0
कश्मीर घाटी में पत्थरबाजों

इत्र के लिए मशहूर उत्तर प्रदेश का कन्नौज शहर अब कश्मीर घाटी में पत्थरबाजों से निपटने के लिए ‘इत्र’ तैयार कर रहा है। इस खबर को पढ़कर आप चौंक गए होंगे, लेकिन यह हकीकत है। दरअसल पत्थरबाजों को साधने के लिए शहर के खुशबू और फ्लेवर डिपार्टमेंट (FFDC) ने एक ‘बदबूदार बम’ तैयार किया है।

इसे भी पढ़िए :  जेएनयू के बाद अब जाधवपुर यूनिवर्सिटी में लगे 'आजादी' के नारे, संघ के सेमिनार का विरोध

कैप्सूल की शक्ल में तैयार किए ‘बदबूदार बम’ की खासियत होगी कि फेंकने के बाद यह फटेगा और इससे भीषण बदबू आएगी। बदबू और धुंए से भीड़ को तितर-बितर किया जा सकेगा और किसी को भी शारीरिक नुकसान नहीं होगा।

इसे भी पढ़िए :  कुमार विश्वास पर संजय सिंह ने साधा निशाना कहा- 'जीत के हजार बाप, हार अनाथ होती है'

कैप्सूल का निर्माण एफएफडीसी के प्रिंसिपल डायरेक्टर शक्ति विनय शुक्ला और असिस्टेंट डायरेक्टर ए.पी. सिंह के निर्देशन में वैज्ञानिकों की टीम ने तैयार किया है। सूक्ष्म एवं लघु उद्यम मंत्रालय के राज्यमंत्री गिरिराज सिंह के पास कैप्सूल को निरीक्षण के लिए भेजा जा चुका है।

राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखकर इस बदबूदार बम की खासियत बताई। रक्षा मंत्रालय के विशेष रिसर्च ब्रांच को कैप्सूल के परीक्षण के लिए भेजा गया है। डीआरडीओ से मिलने वाले औपचारिक क्लियरेंस के बाद कैप्सूल को भारतीय सेना में एक हथियार के तौर पर शामिल कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  अंधविश्वास की इंतहा: पहले की देवी की पूजा, फिर चढ़ा दी अपनी ही बलि, देखिए तस्वीरें

Source: Navbharat Times