बुरहान की बरसी: पिता ने कहा- नहीं चाहते घाटी में खून-खराबा

0
बुरहान

हिज्बुल कमांडर बुरहान वानी की मौत को एक साल पूरा हो गया। अपने बेटे की बरसी पर बुरहान के पिता मुजफ्फर अहमद वानी ने कश्मीर घाटी में खून-खराबे की जगह शांति और एकता स्थापित करने की मांग की है। बुरहान के पिता ने एक विडियो मेसेज जारी कर लोगों से कहा है कि बेटे की बरसी पर वह किसी तरह की अप्रिय घटना या हिंसा नहीं चाहते। वह सिर्फ शांति और एकता चाहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर: आतंकी हमले में शहीद पुलिसकर्मी की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़

गौरतलब है कि बुरहान वानी की पहली बरसी पर किसी तरह की हिंसा या प्रदर्शन से बचने के लिए घाटी के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। बुरहान के अपने शहर त्राल, अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम, बारामूला, सोपोर और कई अन्य जगहों पर कर्फ्यू लगाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  CPM हत्या की राजनीति कर रही है: वेंकैया नायडू

Click here to read more>>
Source: Navbharat Times