मुंबई की डिजिटल मीडिया कंपनी ने महिलाओं को दिया तोहफा, पीरियड के पहले दिन मिलेगी छुट्टी

0
मुंबई

मुंबई की डिजिटल मीडिया कंपनी ने महिला कर्मचारियों को सौगात देते हुए घोषणा की है कि वह महिलाओं को पीरियड के पहले दिन छुट्टी देगी। ये तो हम सभी जाते है महिलाओं के लिए पीरियड के चार से पांच दिन काफी पीड़ादायक होते हैं।

इसका मतलब यह है कि महिला कर्मचारियों के पास यह सुविधा होगी कि वह पीरियड के पहले दिन छुट्टी ले सकें, उनसे कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा। कल्चर मशीन नाम की इस कंपनी ने पहल करते हुए अपनी महिला कर्मचारियों के लिए यह पॉलिसी निकाली है। इस कंपनी में कुल 75 महिलाएं हैं, जिनके लिए कंपनी ने फर्स्ट डे ऑफ लीव पॉलिसी निकाली है।

इसे भी पढ़िए :  इस शहर में नहीं होता तराजू का इस्तेमाल, भरोसे पर तोला जाता है सामान

कंपनी ने इसके अलावा एक ऑनलाइन अभियान भी शुरू किया है, जिसके जरिए महिला एवमं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से अपील की जा रही है कि इसी तरह की छुट्टी की पॉलिसी पूरे देश में लागू की जाए।

इसे भी पढ़िए :  छोटी स्कर्ट वाली लड़कियो के लिए ऑफर, जितनी छोटी स्कर्ट उतना डिस्काउंट

पिछले सप्ताह इस कंपनी ने अपनी नई लीव पॉलिसी का वीडियो फेसबुक और यू-ट्यूब पर जारी किया था, जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंपनी की महिला कर्मचारियों को उनके मुश्किल दिनों पर खुलकर बात करते दिखाया गया कि पीरियड के दौरान वह किस तरह के दर्द से गुजरती हैं। कभी शरीर में दर्द तो कभी पेट और सिर में…. यह हर महीने होता है सो बार-बार छुट्टी लेना भी अजीब लगता है। इन महिलाओं का कहना है कि पीरियड्स के दौरान भी उन पर काम का उतना ही बोझ रहता है, जितना दूसरे दिनों में रहता है। कंपनी में यह पॉलिसी इसी महीने से शुरू हो रही, जिसे यहां काम करने वाली महिलाओं के सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है। कंपनी इस कदम वुमेन फ्रेंडली एनवॉयरमेंट की बात कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  यहां स्कूली लड़कियां अधेड़-बूढ़े पुरुषों के संग करती हैं 'पेड सेक्स', तेजी से बढ़ रहा चलन

Source: NDTV Khabar