जल्दी ही एक मंच पर साथ नजर आयेंगे अरविंद केजरीवाल और आमिर खान, पढ़ें क्या है वजह

0
अरविंद केजरीवाल

जल्दी ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक साथ मंच पर नजर आने वाले हैं। रोड़ दुर्घटना के शिकार शख्स की मदद के लिए हाथ बढ़ाने वालों को आर्थिक मदद और पुरस्कार देने संबंधी दिल्ली सरकार की योजना के लांच होने पर आमिर खान को आमंत्रित करने की तैयारी कर रही है।

 

दिल्ली सरकार ने कुछ समय पहले ऐसे मामले में मदद करने वालों को पुरस्कृत करने का फैसला लिया था, लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया जा सका। इससे पहले आमिर खान अन्ना हजारे के जनलोकपाल आंदोलन में समर्थन देने के लिए रामलीला मैदान में आ चुकें है।

इसे भी पढ़िए :  अनंतनाग में आज उपचुनाव जारी, महबूबा की साख दांव पर, मिल रही कड़ी टक्कर

 
लेकिन अब ख़बर है कि दिल्ली सरकार 11 अगस्त को इस योजना को अधिकारिक तौर पर लांच करने जा रही है। इस योजना को धूमधाम से लांच करने के लिए सरकार ने आमिर खान को बुलाने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली मेट्रो में जेबकतरने के मामले में महिलाएं सबसे आगे, 91% पॉकेटमारी में औरतें पकड़ी गई

 
ख़बरों के मुताबिक, दिल्ली सरकार इस योजना को जनता के बीच में लांच करना चाहती है, इसलिए इसके लिए इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएंगा साथ ही इस स्टेडियम में दस हजार से ज्यादा लोगों की बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसमें दिल्ली के सभी पूर्व पार्षद, सांसद, और विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भी सरकार आमंत्रित करेगी।

इसे भी पढ़िए :  पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए केजरीवाल कल से शुरू करेंगे पंजाब यात्रा

 
ख़बर के मुताबिक पिछले वर्ष 2016 में दिल्ली में करीब 8500 लोग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए थे और इसमें से 1,600 की मौत हुई थी। इसमें से कई लोगों की मौत इसलिए हुई, क्योंकि इन्हें समय रहते अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका।

 

Click here to read more>>
Source: