विश्व के सबसे बड़े विमानवाहक पोत INS विराट की भव्य विदाई, 55 साल बाद हुआ रिटायर

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। विश्व के सबसे बड़े विमान वाहक पोत आईएनएस विराट को रविवार(23 अक्टूबर) को कोची से भव्य विदाई की गई। इस पोत ने नौसेना को पांच दशक से अधिक समय तक सेवाएं दीं। नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि इस पोत को तीन कषर्ण नौकाओं से बांधकर विदाई समारोह के लिए मुंबई ले जाया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय नौसेना को मिलेगी ये विध्वंसक मिसाइलें, ओबामा सरकार ने दी हरी झंडी

विमानवाहक पोत की अंतिम यात्रा के शुरू होते वक्त दक्षिण नौसैन्य कमान के ‘चीफ आफ स्टाफ’ रियर एडमिरल नदकर्णी के नेतृत्व में नौसेना के अधिकारियों ने सुबह कोचीन पोर्ट ट्रस्ट के एर्नाकुलम व्हार्फ में विमानवाहक पोत को विदाई दी।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की थीम - '27 साल, यूपी बेहाल'

विराट को 55 साल सेवा में रहने के बाद इस साल के अंत में सेवामुक्त किया जाना है। इस सेवाकाल में रायल नेवी (ब्रिटिश नौसेना) के साथ 27 साल भी शामिल है। नौसेना ने सेवामुक्त होने के बाद आईएनएस विराट को आंध्र प्रदेश सरकार को सौंपने पर सहमति जताई है।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक पर कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन, लहराए पाक झंडा, लगे भारत विरोधी नारे