एक मंच पर साथ दिखेंगे नीतीश-तेजस्वी

0
nitish-kumar-with-tejaswi-yadav
एक मंच पर साथ दिखेंगे नीतीश-तेजस्वी

भले ही बिहार की राजनीति में कुछ ठीक न चल रहा हो लेकिन आज एक मंच पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंच साझा करेंगे। सीएम और डिप्टी सीएम वर्ल्ड युथ स्किल डे के मौके पर पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वही खास बात ये है कि आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने साफ कह दिया है कि महागठबंधन टूटने वाला नहीं है, बीजेपी और आरएसएस का मंशा कभी कामयाब नहीं होगा। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा दिया कि तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देने वाले हैं।

इसे भी पढ़िए :  सोशल मीडिया पर किया शराब का समर्थन, तो खानी पड़ेगी जेल की हवा!

Click here to read more>>
Source: News world India