बाबा रामदेव बोले, चीनी प्रॉडक्ट्स का बहिष्कार कर दें तो नाक रगड़ने पर मजबूर होगा चीन

0
चीन

डोकलाम के मुद्दे पर भारत और चीन के बीच तनातनी चल रही है। चीन बार-बार भारत को डोकलाम से अपनी सेना हटाने को कह रहा है। भारत भी अपने रुख पर कायम है। ऐसा पहली बार नहीं है कि भारत और चीन के बीच तनाव हुआ है। इतिहास में ऐसे कई मौके आए हैं। इस बार बाबा रामदेव ने एक उपाय बताया है। रामदेव का दावा है कि अगर वह उपाय किया गया तो चीन नाक रगड़ने पर मजबूर हो जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  देश और दुनिया के पूरे घटनाक्रम पर एक नजर… बड़ी सुर्खियां और एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST में

दरअसल योग गुरु और पतंजलि के प्रॉडक्ट्स से भारतीय बाजार पर छाये हुए बाबा रामदेव ने बाजार को ही चीन के खिलाफ हथियार बनाने की सलाह दी है। रामदेव ने कहा है कि अगर हम चीनी प्रॉडक्ट्स का बहिष्कार कर दें तो चीन को भारत के सामने झुकना होगा और नाक रगड़ने पर मजबूर होना होगा।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी ने की सुषमा स्वराज की तारीफ, कहा- रात दो बजे भी भारतीयों की मदद को तैयार रहती हैं विदेश मंत्री

रामदेव का दावा है कि ऐसा हुआ तो चीन निश्चित तौर पर अपने कदम पीछे खींच लेगा। ऐसा नहीं है कि चीनी प्रॉडक्ट्स का बहिष्कार का आह्वान करने वाले रामदेव पहले शख्स हैं। पाकिस्तान से चीन की नजदीकियां और चीन के साथ हमारी तनातनी के बीच अक्सर कई संगठन चीनी सामान के बहिष्कार के लिए मुहिम चलाते दिखते हैं। हालांकि यह कहा जा सकता है कि बाबा रामदेव जैसे मशहूर लोगों की तरफ से खुल कर ऐसी टिप्पणी कम ही देखने को मिली है।

इसे भी पढ़िए :  जेएनयू में फूंके गए पीएम मोदी, अमित शाह और रामदेव के पुतले

Source: Navbharat Times