दलाई लामा की भारत यात्रा से आग बबूला हुआ चीन, आधिकारिक विरोध कराएगा दर्ज

0
चीन
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

तिब्बती धर्म गुरू दलाई लामा की अरूणाचल यात्रा से चीन काफी परेशान है। चीन के मुताबिक इससे दोंनो देशों की द्विपक्षीय संबंधों को ‘गंभीर नुकसान’ पहुंचाने वाला है।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चानइंग ने बुधवार को कहा, “भारत द्वारा चीन की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए अरुणचाल प्रदेश में दलाई लामा की यात्रा का प्रबंध करना सही नहीं है। इससे दोनों देशों के संबंधों को ‘गंभीर नुकसान’ पहुंच सकता है।” उन्होंने कहा कि चीन ने दलाई लामा की यात्रा का विरोध किया था और इस बारे में भारत के सामने आधिकारिक विरोध भी दर्ज कराएगा।

इसे भी पढ़िए :  सऊदी अरब ने 4 महीने में 39000 पाकिस्तानियों को देश से बाहर निकाला, पूरी रिपोर्ट पढ़कर चौंक जाएंगे

 
बता दें कि भारत ने मंगलवार को कहा था कि चीन इस धार्मिक यात्रा को राजनीतिक रंग नहीं दे। उधर 81 वर्षीय दलाई लामा का 9 दिवसीय अरुणाचल प्रदेश दौरा कल से शुरू हो चुका है। गौरतलब है कि चीन अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा मानता रहा है। कुछ दिन पहले भी चीन ने दलाई लामा की यात्रा को लेकर धमकी दी थी।

इसे भी पढ़िए :  ऑस्ट्रेलिया में डोकलाम विवाद को लेकर, भारत के खिलाफ किया गया विरोध-प्रदर्शन

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse