भारत की NSG सदस्यता के लिए ट्रंप प्रशासन ने किया सपोर्ट

0
NSG

अमेरिका ने न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (एनएसजी) में भारत की सदस्यता का समर्थन करने की बात को एकबार पुनः दोहराया हैं| अमेरिका ने ग्रुप के बाकी सदस्यों से भी भारत की आवेदन पर सपोर्ट करने को कहा है। भारत ने 48 मेंबर वाले इस ग्रुप की सद्यस्यता  के लिए आवेदन  किया है। यह ग्रुप इंटरनेशनल लेवल पर न्यूक्लियर मटेरियल की सप्लाई को कंट्रोल करता है।

इसे भी पढ़िए :  अगस्त में लगेगा साल का दूसरा बड़ा सूर्यग्रहण, रखे इन बातों का ख्याल

भारत की एनएसजी में एंट्री का चीन विरोध कर रहा हैं|  चीन एनएसजी में भारत की मेंबरशिप का लगातार यह कह कर विरोध कर रहा है कि भारत ने नॉन प्रॉलिफेरेशन ट्रीटी (एनपीटी) पर दस्तखत नहीं किए हैं। चीन के इस विरोध की वजह से भारत की एनएसजी तक पहुंच मुश्किल बनी हुई है। इस ग्रुप की मेंबरशिप के लिए इसके सभी मेंबर्स की मंजूरी जरूरी होती है।

इसे भी पढ़िए :  चीन की कूटनीतिक चाल से भारत हुआ परेशान

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका की डिफेंस और फॉरेन मिनिस्ट्री की एक साझा रिपोर्ट में कहा गया है, ‘अमेरिका ने भारत के एनएसजी में शामिल होने की अर्जी का स्वागत किया है और वह फिर इस बात की पुष्टि करता है कि भारत इसकी मेंबरशिप पाने के तैयार है। अमेरिका ने एनएसजी मेंबर्स से भारत का सपोर्ट करने को कहा है।’

इसे भी पढ़िए :  भारत के दक्षिण चीन सागर विवाद पर रूख से वियतनाम हुआ खुश

Click here to read more>>
Source: DAINIK BHASKAR