नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में हासिल किया विश्वासमत

0
vishwas mat

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विश्वासमत हासिल कर है। शुक्रवार को विधानसभा में आरजेडी और कांग्रेसी सदस्यों के भारी हंगामे के बीच बहुमत परीक्षण हुआ। नीतीश ने बेहद आसानी से जरूरी आंकड़ा हासिल कर लिया। नीतीश की अगुआई वाले एनडीए गठबंधन को 122 का जादुई आंकड़ा हासिल करना था। नीतीश के समर्थन में 131 जबकि विपक्ष में 108 वोट पड़े। जेडीयू के 71, बीजेपी के 52, आरएलएसपी के 2, एलजेपी के 2, ‘हम’ के 1 और 3 निर्दलीय विधायकों ने वोट दिया।

इसे भी पढ़िए :  आप विधायकों के लाभ का पद मामला: चुनाव आयोग ने बीजेपी, कांग्रेस और दिल्ली सरकार की याचिका खारिज की

नीतीश खेमे ने 132 का समर्थन मिलने का दावा किया था। जबकि बीजेपी विधायक आनंद भूषण पांडेय तबीयत खराब होने की वजह से इलाज के सिलसिले में दिल्ली में थे। इसलिए नीतीश के पक्ष में एक वोट कम मिला। विश्वासमत साबित करने के बाद नीतीश ने कहा कि उन्हें बिहार की सेवा करने के लिए बहुमत मिला है।

इसे भी पढ़िए :  पीडीपी के एक बड़े नेता का बयान- ISIS से जुड़ सकते हैं विरोध प्रदर्शन कर रहे कश्मीरी

Click here to read more>>
Source: NBT