पीसीबी बीसीसीआई के खिलाफ ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद’ में मुकदमा दायर करने की बना रहा योजना

0
pcb

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी), भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में मुकदमा दायर करने की योजना बना रहा है। पीसीबी यह कदम दोनों देशों की क्रिकेट टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज से जुड़े समझौता ज्ञापन (एमओयू) का बीसीसीआई द्वारा सम्मान नहीं करने पर उठाने के बारे में सोच रहा है।

इसे भी पढ़िए :  अश्विन बनें सबसे तेज़ 250 विकेट लेने वाले बॉलर

पीसीबी के जल्द ही पदमुक्त होने जा रहे अध्यक्ष ‘शहरयार खान’ ने बताया कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के वादे से बीसीसीआई के मुकर जाने के कारण आईसीसी विवाद प्रस्ताव समिति में कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए पीसीबी ने एक अरब रुपये अलग से रखे हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  IND-AUS दूसर टेस्ट: स्मिथ की बेईमानी पर इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ही लगाई लताड़

Click here to read more>>
Source: Aaj Tak