रिजर्व बैंक ने रेपो दर 0.25 प्रतिशत कम कर 6.0 प्रतिशत की

0
rbi
रिजर्व बैंक ने रेपो दर 0.25 प्रतिशत कम कर 6.0 प्रतिशत की

आरबीआई ने मौद्रिक समीक्षा बैठक में ईएमआई भरने वालों को अच्छी खबर सुनाई है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कमी की है। यह बैठक आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल की अगुवाई में की जा रही थी। इस दौरान पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि आरबीआई महंगाई दर में आई कमी के कारण रेपो रेट पर बड़ा फैसला कर सकती है। मोनेटरी पॉलिसी कमेटी के 6 सदस्यों ने आज इस समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया था।

इसे भी पढ़िए :  पैन से आधार को जोड़ने की अंतिम तिथि 31 अगस्त

अब रेपो रेट 6.25 फीसदी से घटकर 6 फीसदी हो गया है। वहीं रिवर्स रेपो रेट 5.75 फीसदी हो गया है।  इससे पहले चार दफे रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया और फिलहाल रेपो रेट 6.25% है।

इसे भी पढ़िए :  सिर्फ 2000 और 500 के नोट से ही चलाना होगा काम, फिलहाल नहीं छपेंगे 1000 के नए नोट

चार बार से नहीं बदला था रेपो रेट

दिसंबर 2016: रेपो रेट (6.25%), रिवर्स रेपो रेट (5.75%) में कोई बदलाव नहीं

इसे भी पढ़िए :  RBI की गरीमा बचाने के लिए उर्जित पटेल की ढाल बने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

फ़रवरी 2017: रेपो रेट (6.25%), रिवर्स रेपो रेट (5.75%) में कोई बदलाव नहीं

अप्रैल 2017: रेपो रेट (6.25%) में बदलाव नहीं, रिवर्स रेपो रेट 5.75% से 6%

जून 2017: रेपो रेट (6.25%), रिवर्स रेपो रेट (6%) में बदलाव नहीं

Click here to read more>>
Source: NBT