कोलकता: एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की RBI गवर्नर के साथ धक्का-मुक्की, दिखाए काले झंडे

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। कोलकाता एयरपोर्ट पर भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ा। नोटबंदी को लेकर गुरुवार(15 दिसंबर) को कोलकाता से लौटते वक्त उन्हें एयरपोर्ट के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। साथ ही कांग्रेसियों ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए।

इसे भी पढ़िए :  विमान में बम की खबर के बाद अफरा-तफरी, इमरजेंसी में एयरपोर्ट पर रोकी गई फ्लाइट

दरअसल, उर्जित पटेल गुरुवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। इस दौरान पटेल ने राज्य सरकार के सचिवालय भवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस मुलाकात में ममता ने पटेल को नोटबंदी से आम लोगों की परेशानी तथा इसके प्रबंध में ‘राज्यों के बीच राजनीतिक भेदभाव’ को लेकर अपनी चिंताओं से अवगत कराया।

इसे भी पढ़िए :  रिजर्व बैंक ने रेपो दर 0.25 प्रतिशत कम कर 6.0 प्रतिशत की

बैठक के बाद ममता ने कहा कि मैं(पटेल के साथ) मुलाकात से संतुष्ट हूं। मैंने इसमें देश के आम लोगों को हो रही भारी असुविधा का मामला उठाया। प्रधानमंत्री, संसद कोई उपलब्ध नहीं है। कोई जवाब नहीं दे रहा है। वह (पटेल) सीधी बात करने वाले व्यक्ति हैं। सीएम ने कहा कि आरबीआई एक बड़ी संस्था है। हम उसका सम्मान करते हैं। इसका राजनीतिक दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  कुपवाड़ा में LoC पर 4 घुसपैठिए ढेर, PAK आर्मी की वर्दी में आए थे