सुषमा स्वराज के खिलाफ आज विशेषाधिकार प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष

0
sushma
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ  विपक्ष  आज संसद सत्र में विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। विपक्ष विदेश मंत्री के खिलाफ यह प्रस्ताव सदन को भारत की विदेश नीति के संबंद्ध में ग़लत जानकारी देने के चलते लाने की तैयारी कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  शरद यादव JDU से किए जा सकते हैं निलंबित !

सूत्रों ने कहा कि पहला प्रस्ताव सुषमा के उस दावे के विरोध में लाया जा सकता है जिसमे उन्होंने बांडुंग सम्मेलन में कोई भाषण नहीं देने की बात की थी, विपक्षी दलों ने उनके कथित भाषण को डाउनलोड किया है और वे इसे साक्ष्य के तौर पर पेश करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में भारतीय सूफियों को समझा गया रॉ का जासूस, इसिलिए किया गया गिरफ़्तार

दूसरा विशेषाधिकार प्रस्ताव कथित तौर पर 2015 में मोदी के लाहौर दौरे के बारे में सदन को गलत जानकारी देने को लेकर है, जिसमें दावा किया गया था कि दौरे के बाद से देश में कोई आतंकी घटना नहीं हुई।

इसे भी पढ़िए :  कोबरापोस्ट ने एक हफ़्ते पहले ही जताई थी सर्जिकल ऑपरेशन की आशंका, पढिए पूरी खबर

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK