नहीं रहे फिल्म ‘हैरी पॉटर’ के मोस्ट पॉपुलर एक्टर ‘रॉबर्ट हार्डी’, 91 साल के उम्र में निधन

0
हैरी पॉटर (फ़ाइल पिक्चर)

अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले फिल्म ‘हैरी पॉटर’ के मोस्ट पॉपुलर एक्‍टर ‘रॉबर्ट हार्डी’ का आज 91 साल की उम्र में निधन हो गया। रॉबर्ट के परिवार ने इस खबर कि जानकारी दी। बयान के मुताबिक, ‘रॉबर्ट हार्डी के परिवार ने उनके निधन के बारे में बताया। रॉबर्ट ने थिएटर, टीवी और फिल्मों में करीब 70 साल तक काम किया।’

इसे भी पढ़िए :  शिवाय पर भारी पड़ी ऐ दिल है मुश्किल, बॉक्स ऑफिस पर करण के नाम रहा पहला दिन

हार्डी ने फिल्म ‘हैरी पॉटर’ में ‘कॉरनेलियस फज’ का किरदार निभाया था, जो जादू का महारथी था। हार्डी ने करीब 6 फिल्मों में ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर ‘विंसटन चर्चिल’ का किरदार निभाया था। इतना ही नहीं उन्होंने चर्चिल के अलावा कई फिल्मों में यूएस प्रेसिडेंट फ्रैंकलिन डी रूसवेल्ट का रोल भी किया था।

इसे भी पढ़िए :  जब राब्ता स्टार्स एक दूसरे की आंखों में यू खोए नजर आए...

Click here to read more>>
Source: Amar Ujala