‘जियो’ ने शुरू किया 19 रु का सबसे छोटा रीचार्ज पैक

0
रिलायंस जियो

रिलायंस जियो ने पिछले महीने अपना ‘धन धना धन’ ऑफर कुछ नए रीचार्ज पैक्स के साथ मार्केट में उतारा था ताकि उसके ग्राहक डेटा और वॉइस सर्विसेज कम दामों पर इस्तेमाल कर सकें। नए धन धना धन ऑफर में जियो 84 दिन तक 1GB 4G डेटा रोज़, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और एसएमएस 399 रु के रीचार्ज में दे रहा है।

इसे भी पढ़िए :  रतन टाटा का यह बयान कांग्रेस और दूसरे विपक्षी पार्टियों को पसंद नहीं आएगा?

इसी बीच ‘जियो’ ने 349 रु का भी एक रीचार्ज पैक निकाला है, जिसमें 56 दिनों के लिए 20 GB डेटा मिल रहा है, जिसके लिए कोई डेली यूज लिमिट नहीं लगाई गई है। आप चाहें तो वह 20 GB डेटा एक दिन में खत्म कर सकते हैं, या 56 दिन में अपनी ज़रूरत के मुताबिक। 309 रु, 349 रु और 399 रु के पैक्स के अलावा जियो ने कुछ छोटे रीचार्ज पैक भी पेश किए हैं। 19 रु के सबसे ‘छोटे रीचार्ज पैक’ में आप 1 दिन के लिए 200 MB 4G डेटा, अनलिमिटेड फ्री लोकल और STD कॉल्स का फायदा उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  टाटा संस ने साइरस मिस्त्री पर लगाया बेहद गंभीर आरोप, जानकर रह जाएंगे हैरान

Click here to read more>>
Source: NBT