मुझे स्क्रीन पर डांस करने से कोई डर नहीं लगता: राजकुमार राव

0
राजकुमार राव (फ़ाइल पिक्चर )

ज्यादातर ऑफ बीट फिल्में करने के लिए मशहूर अभिनेता राजकुमार राव का कहना हैं,कि नाच और गाने से भरपूर ठेठ बॉलीवुड फिल्म करना पसंद करेंगे। अपनी नई आने वाली  फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में राव सह-कलाकार कृति सैनन और आयुष्मान खुराना के साथ नाचते हुए दिखाई देंगे। कृति और आयुष्मान को फिल्मों में नाच-गाना करते हुए देखा जा चुका है लेकिन राव के लिए यह नया अनुभव है। राव का कहना है कि उन्हें हमेशा डांस करना अच्छा लगता है।

इसे भी पढ़िए :  'ट्यूबलाइट' से शाहरुख की तस्वीरें लीक, इस अहम किरदार में आएंगे नजर

 

राव ने फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे डांस से कोई डर नहीं लगता। जब मैं बढ़ा हो रहा था तो मैं बहुत डांस करता था और इस तरह मैंने मंच पर जाना शुरू कर दिया। लेकिन जब मुझे अभिनय से प्यार हुआ मैं इसके अलावा सबकुछ भूल गया।’

इसे भी पढ़िए :  दबंग-3 में सोनाक्षी को रिप्लेस करेगी ये एक्ट्रेस

एक बार आप डांसर होते हैं तो आप हमेशा डांसर होते हैं। लोगों को सुखद आश्चर्य होता है कि ‘ओह यह डांस भी कर सकता है।’ इस पर सैनन ने कहा, ‘वह डांस बहुत अच्छा करते हैं। अगर आप उन्हें गीत में देखेंगे तो वह धमाल कर रहे हैं, वह बेपरवाह होकर नाच रहे हैं।’ अश्वनी अय्यर तिवारी के निर्देशन वाली ‘बरेली की बर्फी’ 18 अगस्त को रिलीज होनी है। यह फिल्म छोटे शहर की एक जिंदादिल लड़की की कहानी है।

इसे भी पढ़िए :  अक्षय के द्वारा जवानों को समर्थन करने पर राजनाथ सिंह ने कहा: "अक्षय कुमार जी 'भारत के वीर' को आपका समर्थन सराहनीय है."

 

 

Click here to read more>>
Source: Amar Ujala