राज्यसभा में नोट छपाई पर विपक्ष का हंगामा

0
राज्यसभा में नोट छपाई पर विपक्ष का हंगामा

संसद के मानसून सत्र में आज राज्‍यसभा की कार्यवाही की शुरुआत काफी हंगामेदार रही। नए नोट की छपाई को लेकर विपक्ष ने राज्यसभा में जमकर हंगामा किया। विपक्ष ने दावा किया कि सरकार एक ही डिनोमिनेशन के दो अलग-अलग प्रकार के नोट छाप रही है। कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल ने एक ही नोट के दो तरह की फोटोकॉपी दिखाई। उन्होंने कहा कि यह पता चल गया है कि सरकार ने नोटबंदी क्यों की।

इसे भी पढ़िए :  RBI ने दिखाई नरमी, NRI 30 जून तक जमा करा सकते हैं पुराने नोट

सिब्बल ने कहा’ ‘रिजर्व बैंक दो तरह के नोट छाप रहा है, अलग-अलग साइज के, अलग-अलग डिजाइन के, अलग-अलग फीचर्स के।’ उन्होंने कहा, ‘आज हमें पता चला है कि ऐसा क्यों हो रहा है? जो नोट बीजेपी कार्यकर्ता के पास चुनाव के दौरान आए, वो यही नोट हैं।’ इसके बाद संसद में उपस्‍थित विपक्ष के सभी सांसद ‘शेम-शेम’ के नारे लगाने लगे।

इसे भी पढ़िए :  सबसे वजनी महिला का इलाज करने वाली डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, कहा- बेटे को नहीं बनाऊंगी डॉक्टर

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK