19 सालों बाद दक्षिण अफ्रीका पर इंग्लैंड की धमाकेदार जीत

0
19 सालों बाद दक्षिण अफ्रीका पर इंग्लैंड की धमाकेदार जीत

दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे 4 टेस्ट मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 177 रनों से हरा कर 3-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है। 380 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम चायकाल के कुछ समय बाद ही 202 रनों पर सीमट गई। 19 सालों बाद इंग्लैंड की टीम ने घरेलू सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को हराया है। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जेम्स एंडरसन ने 4 और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 3 विकेट झटके। मोइन अली मैन ऑफ द मैच और मोर्ने मोर्कल मैन ऑफ द सीरीज चुने गए।

इसे भी पढ़िए :  चेतेश्वर पुजारा नहीं लेने आएंगे अर्जुन पुरस्कार

इससे पहले सोमवार को स्कोर में 19 रन और जोड़कर इंग्लैंड की दूसरी पारी 243 रनों पर ही सिमट गई। मोइन अली 75 रन बनाकर नाबद लौटे। 380 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। डीन एल्गर (5) को स्टुअर्ट ब्रॉड ने बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। इसके बाद दूसरे ओपनर बल्लेबाज कुहन को एंडरसन ने कुक के हाथों 11 रन के निजी स्कोर पर कैच करा दिया। इस समय दक्षिण अफ्रीका का कुल स्कोर 18 रन था।

इसे भी पढ़िए :  आज होगा आईपीएल-2017 का आगाज, हैदराबाद का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु

शुरुआत में 2 झटके लगने के बाद मेहमान टीम को तीसरा झटका टेम्बा बवुमा (12) के रूप में लगा। उन्हें रोलैंड-जोन्स ने बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। दक्षिण अफ्रीका के 3 विकेट 40 रन पर गिरने के बाद हाशिम अमला ने क्रीज पर पैर जमाए। उन्होंने 83 रनों की पारी खेल जीत की उम्मीदें जगाई, लेकिन मोइन अली ने उन्हें पगबाधा कर चलता किया।

दूसरी तरफ कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने अर्द्धशतक जमा कर टीम में एक लहर का संचार किया लेकिन बेयरस्टो ने एंडरसन की गेंद पर 60 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका 184 रन पर 6 विकेट गंवा चुका था। तीसरे सत्र में वापस मैच शुरू होने के बाद बचे हुए चारों विकेट भी जल्दी ही आउट हो गए। केशव महाराज 21 रन पर नाबाद रहे।

इसे भी पढ़िए :  शतक लगाने के बाद रो पड़े थे युवराज, वजह जानकर आप भी भावुक हो जाएंगे

 

इंग्लैंड ने पहली पारी में 362 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को 226 रनों पर आउट कर अहम बढ़त हासिल की थी। उसी की बदौलत उन्होंने मैच पर मजबूत पकड़ बनाते हुए मेहमानो को संभलने का कोई मौका नही दिया।

Click here to read more>>
Source: nbt