IND vs AUS: 300 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया टीम, कुलदीप यादव ने झटके सर्वाधिक विकेट

0
ऑस्ट्रेलिया
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 300 रनों पर ही रोक दिया। भारत की तरफ से अपना पहला मैच खेल रहे चाइनामैन कुलदीप यादव ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। भारत ने दिन का खेल खत्म होने से पहले एक ओवर बैटिंग की, जो मेडेन रहा। कुलदीप यादव ने पहले ही टेस्ट मैच में धमाल करते हुए चार विकेट झटके हैं। बता दें कि चार मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। धर्मशाला में चौथा और निर्णायक टेस्ट शुक्रवार(25 मार्च) से खेला जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  ‘भारत से बिना शर्त बातचीत को तैयार है पाकिस्तान’

 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम को दूसरे ओवर में ही उमेश यादव ने पहला झटका दिया। यादव ने मैट रेनशॉ (1) को पविलियन भेजा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले सत्र में अन्य कोई विकेट नहीं गंवाया और 131 रन बनाए। दूसरे सत्र में कुलदीप ने डेविड वॉर्नर (56) को आउट कर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया।

इसे भी पढ़िए :  चीन की धमकी- बॉर्डर से तुंरत सेना हटाए भारत वरना....

 

ऑस्ट्रेलिया ने पहले सत्र में शानदार प्रदर्शन किया था और भोजनकाल तक एक विकेट खोकर 131 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे सत्र में उसने पांच विकेट खो दिए और सिर्फ 77 रन ही अपने खाते में जोड़ पाई। मेहमान टीम की ओर से कप्तान स्टीवन स्मिथ (110) और उप-कप्तान डेविड वॉर्नर (56) ही बल्ले से कमाल दिखा पाए और कोई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने चल नहीं सका।

इसे भी पढ़िए :  अपने पूर्ववर्ती की तरह मेरी ICC में कोई दिलचस्पी नहीं: ठाकुर

 

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse