जानिए कैसे जहाज का साइज भी संक्रमण फैलाने में निभाती है अहम भूमिका

0
जानिए कैसे जहाज का साइज भी संक्रमण फैलाने में निभाती है अहम भूमिका

एक अध्ययन मे यह सामने आया है कि जहाज का साइज भी संक्रमण फैलाने मे अहम भूमिका निभाती है। अमेरिका के शोधकर्ताओं की एक टीम ने हवाई जहाज में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दो उपाय सुझाए है। एक तो यह कि जहाज में सवार होने के पैटर्न और दूसरा जहाज के साइज को बदलने की जरूरत पर जोर दिया गया है।  अगर जहाज का साइज छोटा हो जिसमें 150 सीट्स से कम सीटें हो तो वहां संक्रमण फैलने का खतरा कम रहता है। इसमें फायदा यह होगा कि किसी व्यक्ति के आसपास बहुत कम लोग होंगे और अपनी सीट तक पहुंचने के लिए उनको जहाज के अंदर ज्यादा नहीं चलना पड़ेगा। इससे लोगों का एक-दूसरे से संपर्क कम होगा और संक्रमण फैलने की संभावना कम होगी। म्यूबाये ने बताया, ‘जब कोई बीमारी फैलती है तो उस समय किसी खास स्थान की उड़ानों को पूरी तरह बंद करने की बजाय अगर छोटे साइज के हवाई जहाज इस्तेमाल किए जाएं तो संक्रमण फैलने की संभावना बहुत हद तक कम हो जाएगी।’

इसे भी पढ़िए :  किताब का दावा आईफोन की वजह से बर्बाद हुईं कई शादियां

ऐरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी (एएसयू) की रिसर्च करने वाली टीम में शामिल वहां के असिस्टेंट प्रफेसर अनुज म्यूबाये ने बताया, ‘बोर्डिंग पैटर्न यानी जहाज पर चढ़ने के पैटर्न में बदलाव करने से भी संक्रामक रोगों के फैलने पर बड़ा असर पड़ेगा।’

इसे भी पढ़िए :  बहुत कम भारतीय करते हैं गर्भनिरोधक इस्तेमाल - ये आंकड़े चौंका देंगे

Click here to read more>>
Source: nbt