सोनिया गांधी को अब भी है बुखार, अभी अस्पताल में रहेंगी भर्ती

0
फाइल फोटो।

दिल्ली। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रोड शो के दौरान बीमार पड़ी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बीते नौ दिनों से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, हालांकि उनको अभी बुखार बना हुआ है तथा चिकित्सकों ने कुछ और दिनों तक भर्ती रहने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम ने ली करवट, लुढ़का पारा..अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

सर गंगा राम अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि 69 साल की सोनिया को अब भी हल्का बुखार है, जिस वजह से उनको अस्पताल से छुट्टी देने में विलंब हो रहा है। बीते तीन अगस्त को बुखार, डिहाइड्रेशन और कंधे की चोट की वजह से उनको इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़िए :  दर्दनाक! मुंबई के एक बड़े अस्पताल का काला सच, किडनी रैकेट में लिप्त 5 डॉक्टर गिरफ्तार

अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के प्रमुख डॉक्टर डीएस राणा ने कहा कि ‘‘आज(गुरुवार) सुबह चिकित्सकों की एक टीम ने श्रीमती गांधी की सेहत की जांच की और शरीर में संक्रमण के कारण अभी बुखार बने रहने की वजह से उनको अस्पताल में भर्ती रहने की सलाह दी। उनको एंटीबायोटिक दी जा रही हैं और संक्रमण से सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  वृंदा करात बोलीं, मोदीमुक्त भारत हमारा एकमात्र एजेंडा

गौर हो कि बीते तीन अगस्त को सोनिया के कंधे की सर्जरी भी की गई थी और चिकित्सकों ने कहा कि वह चोट से तकरीबन उबर चुकी हैं।