दिल्ली। उड्डयन नियामक डीजीसीए ने निर्धारित ड्यूटी समय के उल्लंघन मामलों में विमानन कंपनी स्पाइसजेट के 63 पायलटों के खिलाफ कार्रवाई की है। पायलटों पर ड्यूटी समय से इतर विमान उड़ाने का आरोप था।
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने लोकसभा को बताया कि पहले इन पायलटों को एक बार उल्लंघन करने के मामले में चेतावनी दी गई, जबकि एक से अधिक बार उल्लंघन करने पर इन्हें 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया।
इसे भी पढ़िए : बैंक प्रेसिडेंट ने टारगेट पूरे न करने पर कर्मचारीयों को छड़ी से पीटा, विडियो हुआ वायरल
एक अन्य जवाब में मंत्री ने बताया कि केरल के कन्नूर में नया हवाई अड्डा 31 मई, 2017 तक तैयार हो जाने की उम्मीद है।
































































