बेटी ने CM अखिलेश को खून से लिखा खत, मां के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग

0
फाइल फोटो।

दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो बहनों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपने खून से चिट्ठी लिखकर इंसाफ की मांग की है। इस पत्र में दोनों बहनों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए लिखा है कि इनका पिता इनकी जान लेने पर आमादा है। बहनों का आरोप है कि भाई न होने के चलते उसके पिता ने पहले ही उनकी मां की हत्या कर चुका है।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश का विवादित बयान, 'कालाधन अर्थव्यवस्था को बचाता है'

दोनों बहनों का आरोप है कि पिता ने 14 जून 2016 को उनके सामने ही मां को जला के मार दिया था। फिलहाल बच्चियां अपने मामा के यहां छिप कर रह रही हैं। उनका आरोप है कि पुलिस में शिकायत के बावजूद अब तक कोई भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। अब दोनों बहनों को भी जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसके चलते दोनों बहनों ने स्कूल जाना छोड दिया है।

इसे भी पढ़िए :  आखिरकार गुड़गांव बन ही गया गुरूग्राम, केंद्र सरकार ने लगाई मुहर

CpkW4m2W8AELy51

बहनों ने सीएम अखिलेश को चिट्ठी लिखकर अपनी मां के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम से आर्थिक मदद की भी गुहार लगाई हैं। मामले को लेकर एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि मामले की दोबारा जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  चमत्कार! जिसकी 40 साल पहले हो गई थी मौत, वो जिंदा लौट आई घर...उड़ गए पूरे परिवार के होश