कांग्रेस ने वाघेला समेत 14 विधायकों को पार्टी से निकाला

0
कांग्रेस ने वाघेला समेत 14 विधायकों को पार्टी से निकाला

गुजरात राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने गुजरात के अपने दिग्गज नेता अहमद पटेल की मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में जीत के दूसरे ही दिन बुधवार को 14 बागी विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला भी शामिल हैं। कांग्रेस ने बागी विधायकों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।

इसे भी पढ़िए :  ना हमें आटा चाही, ना हमें टाटा चाही, हमें पाकिस्तान में सन्नाटा चाहीः गृहमंत्री राजनाथ सिंह

बता दें कि मंगलवार को गुजरात में 3 राज्यसभा सीटों पर चुनाव था। चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग को लेकर बीजेपी-कांग्रेस ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। मामला चुनाव आयोग पहुंचा तो आयोग ने कांग्रेस के 2 बागी विधायकों के वोट रद्द कर दिए, फिर वोटों की गिनती शुरू की गई।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक को ‘फर्जी’ बताकर फंसे संजय निरूपम, लोगों ने किया विरोध, पार्टी ने भी किया किनारा

आधी रात के बाद आए नतीजों में कांग्रेस के अहमद पटेल ने जीत दर्ज की। वहीं बीजेपी के अमित शाह और स्मृति ईरानी ने भी सीटों पर कब्जा जमाया।

इसे भी पढ़िए :  ‘वोट नहीं देना है तो मत दीजिए, लेकिन जूता मत फेंकिए’

Click here to read more>>
Source: hindi news18