महबूबा ने की मोदी से मुलाकात, कहा-35ए पर चर्चा से गया गलत संदेश

0

पीएम  मोदी के साथ मुलाकात के बाद जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भारत का विचार जम्मू-कश्मीर के विचार को समायोजित करने से है। पीएम से मुलाकात के बाद महबूबा मुफ्ती ने साफ कर दिया है कि राज्य में बीजेपी के साथ गठबंधन सरकार को कोई ख़तरा नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  'रेनकोट' विवाद में उद्धव ठाकरे PM पर बरसे, बोले-'मोदी सरकार ने बिना पानी के देश को नहला दिया'

महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘हमारे गठबंधन के एजेंडा का आधार है कि 370 की यथास्थिति को बनाए रखने में हममें से कोई भी इसके खिलाफ नहीं जा सकता है।’ उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गठबंधन के एजेंडे पर अपनी सौ फीसदी सहमति का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़िए :  जानिए क्या है आज के और 2011 के सर्जिकल स्ट्राइक में फर्क

मुलाकात के बाद मुफ्ती ने कहा कि आइडिया ऑफ इंडिया का मतलब आइडिया ऑफ जम्मू-कश्मीर को स्वीकार करना है। हमारे गठबंधन का अजेंडा आर्टिकल 370 पर यथास्थिति बनाए रखना है और कोई इसके खिलाफ नहीं जा सकता। मुफ्ती ने कहा, ‘आर्टिकल 35ए पर जारी चर्चा का जम्मू कश्मीर पर नकारात्मक असर होगा।

इसे भी पढ़िए :  देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण आज संभालेंगी कार्यभार

Click here to read more>>
Source: NBT