शनिवार को राहुल गांधी जाएंगे गोरखपुर

0

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को गोरखपुर जाएंगे। जहां वो मृतक बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले कांग्रेस का एक डेलीगेशन दिल्ली से गोरखपुर गया था,  जिसमें वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, आरपीएन सिंह और राज बब्बर शामिल थे।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी फनी VIDEO शेयर कर NDA सरकार का उड़ाया मजाक

बता दें कि बीआरडी अस्तपाल में इंसेफेलाइटिस से पीड़ित बच्चों की ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत हो गई थी। 11 अगस्त को करीब 32 बच्चों की मौत की सूचना सामने आई थी, जिसके बाद हर दिन मौत का आंकड़ा बढ़ता गया और करीब 70 बच्चों की मौत हो गई। हालांकि, सरकार लगातार ये दावा करती रही कि ऑक्सीजन की कमी के चलते बच्चों की मौत नहीं हुई।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस का पलटवार, कहा- गंगा तो मैली हो गई, तभी तो सफाई कर रहे हैं

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK