पाकिस्तान यह सुनिश्चित करे कि उसकी सरजमीं का इस्तेमाल पड़ोसियों के खिलाफ किसी भी आतंकवादी हमले के लिए न हो: अमेरिकी जनरल

0
अमेरिका (फ़ाइल पिक्च )

अमेरिका के एक शीर्ष जनरल का कहना है कि पाकिस्तान यह सुनिश्चित करे कि उसकी सरजमीं का इस्तेमाल पड़ोसियों के खिलाफ किसी भी आतंकवादी हमले के लिए न हो। अमेरिकी सेन्ट्रल कमांड के कमांडर जनरल जोसेफ वोटल ने इस हफ्ते पाकिस्तान के दौरे पर कहा की  पाकिस्तान यह सुनिश्चित करे कि उसकी सरजमीं का इस्तेमाल पड़ोसियों के खिलाफ किसी भी आतंकवादी हमले के लिए न हो।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप ने अपने दामाद को बनाया वरिष्ठ सलाहकार

कमांडर के तौर पर यह पाकिस्तान की उनकी तीसरी यात्रा थी। इस यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी, रक्षा मंत्री खुर्म दस्तगीर, स्टाफ कमिटी जनरल के संयुक्त प्रमुख जनरल जुबैर हयात और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से भी मुलाकात की। अमेरिकी दूतावास ने एक बयान में कहा, ‘पाकिस्तानी नेताओं के साथ बातचीत में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी पक्षों को यह सुनिश्चित करने पर काम करना चाहिए कि पाकिस्तान की धरती का उसके पड़ोसियों के खिलाफ आतंकवादी हमले करने या उनकी योजना बनाने के लिए इस्तेमाल न हो।’

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी रेस्टोरेंट मालिक ने कर्मचारियों को दिया ऐसा सरप्राइज़ कि उछल पड़े सारे लोग, जरूर पढ़ें

Click here to read more>>
Source: Nbt