ट्रंप ने अपने दामाद को बनाया वरिष्ठ सलाहकार

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दामाद जैरेड कुशनर को अपना वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त करने की घोषणा की है। जिससे वह आगामी व्हाइट हाउस टीम में सर्वाधिक शक्तिशाली लोगों में शामिल हो जाएंगे। ट्रंप ने कहा कि कुशनर राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने वाली याचिका खारिज

कुशनर के पास ट्रंप के चुनाव अभियान में हिस्सा लेने के अलावा कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान की डिजिटल रणनीति तैयारी करने व उसके लिए होने वाली नियुक्तियों में कुशनर का सबसे बड़ा योगदान था।

इसे भी पढ़िए :  9/11 हमले की बरसी आज

कुशनर एक मशहूर प्रॉपटी डेवलेपर और न्यूयार्क ऑब्जर्वर अखबार के प्रकाशक हैं। जानकारों का मानना है कि ट्रंप अपनी बेटी इवांका के पति कुशनर की बातों को बहुत अहमियत देते हैं। नामी गिरामी प्रॉपर्टी डीलर कुशनर शर्मीले स्वभाव के हैं और खामोशी से काम करना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  इस्लामाबाद में PoK के लोगों का प्रदर्शन, नवाज के माथे के पर चिंता की लकीरें- पढ़िए क्या है वजह