जम्मू व कश्मीर: आतंकवादी ने मारी पुलिस अधिकारी को गोली

0
जम्मू व कश्मीर: आतंकवादी ने मारी पुलिस अधिकारी को गोली

जम्मू व कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने सोमवार को कनिष्ठ स्तर के एक पुलिस अधिकारी को गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसे भी पढ़िए :  मारे गए 4 किसानों के परिवार से मिल भावुक हुए सीएम शिवराज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अब्दुल राशिद को नजदीक से गोली मारी गयी है,जिसमें वे गंभीर रुप से घायल हो गये है। पुलिस ने बताया, “एएसआई को अनंतनाग के जिला अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें इलाज के लिए श्रीनगर भेज दिया।”

इसे भी पढ़िए :  मायावती बोली, BSP ही अकेली ऐसी पार्टी है जो BJP को UP की सत्ता में आने से रोक सकती है

जिस इलाके में एएसआई को गोली मारी गयी है, उस इलाके की तलाशी के लिए घेराबंदी कर दी गयी है।

इसे भी पढ़िए :  हमें आधिकारिक रूप से बातचीत के लिए आमंत्रित नहीं किया गया: अलगाववादी

Click here to read more>>
Source: ndtv india