नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के 5डिब्बे पटरी से उतरे

0

महाराष्ट्र में आज सुबह रेल हादसा हुआ है। यहां टिटवाला के पास नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच चुके है और बचाव कार्य जारी है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक सुबह सात बजे के करीब आसनगांव और टिटवाला के पास यह हादसा हुआ। ट्रेन नागपुर से मुंबई जा रही थी। इसी दौरान नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग हादसे में घायल बताए जाते है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में जबर्दस्त ठंड, करगिल में पारा शून्य से नीचे

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK