उत्तर प्रदेश में समूह ख, ग और घ की नौकरियों में इंटरव्यू खत्म

0

यूपी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों में सबसे बड़ा फैसला समूह ख, ग और घ पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू खत्म करने का रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा बिजली विभाग के 44 हजार कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के मुताबिक वेतन देने का फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार की तर्ज पर यूपी सरकार ने भी समूह- ख, ग और घ कर्मचारियों की भर्ती में इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म करने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़िए :  रेप के आरोप में पकड़े गए सीएम योगी की हिंदू युवा वाहिनी के 4 कार्यकर्ता, पत्रकार राणा अय्यूब के कमेंट पर बवाल

Click here to read more>>
Source: Eenadu India