यूपी में बेटियां अभी भी है असुरक्षित

0
यूपी में बेटियां अभी भी है असुरक्षित

जी हां यूपी में बेटियां अभी भी असुरक्षित है। जहां अखिलेश सरकार के शासन में बेटियां असुरक्षित थी, वहीं योगी सरकार में भी बेटियां असुरक्षित है। अखिलेश सरकार के समय में जहां बलात्कार की घटना अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुंकी थी, वहीं योगी सरकार में भी बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं है।

इसे भी पढ़िए :  सपा में दंगल, शिवपाल ने 68 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट तो अखिलेश ने 235 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट निकाली!

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में शौच के लिए जा रही एक नाबालिग लड़की से तीन युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी बुधवार को शौच के लिए खेत जा रही थी। उसी समय रास्ते में राय खेड़ा निवासी राजवीर, सोहनलाल और टाइगर नामक युवकों ने उसे पकड़ लिया और खेत में खींच ले गए।

इसे भी पढ़िए :  BJP की महिला सांसद ने एयरपोर्ट पर खड़ा किया तमाशा, छुरी लेकर विमान में करना चाहती थी सफर

उन्होंने बताया कि किशोरी का आरोप है कि तीनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और भाग गए। काफी देर बाद जब वह घर पहुंची तो उसने परिजन को पूरी बात बताई। पुलिस ने देर रात सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सख्त, फर्जी राशनकार्ड वालों से रिकवरी, भू-माफियाओं के खिलाफ टास्क फोर्स

Click here to read more>>
Source: ndtv india