भारत ब्रिक्स समिट में उठा सकता है आतंकवाद का मुद्दा

0

भारत ब्रिक्स समिट में आतंकवाद से जुड़ी अपनी चिंताओं को मजबूती से उठा सकता है। चीन की मेजबानी में चार सितंबर शुरू होने जा रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर चीन ने गुरुवार को कहा था कि आतंकवाद से मुकाबले में पाकिस्तान का रेकॉर्ड कोई ऐसा विषय नहीं है, जिस पर ब्रिक्स के मंच से चर्चा की जाए। आतंकवाद के मुद्दे पर चीन पहले भी अपने करीबी दोस्त पाकिस्तान के बचाव करता रहा है।

इसे भी पढ़िए :  हिंद महासागर में भारत की बढ़ती ताकत से बौखलाया पाकिस्तान, लगाए एक से बढ़कर एक घटिया आरोप

आप को बता दे की पीएम मोदी तीन सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीन रवाना होंगे। सम्मेलन की शुरुआत चार सितंबर को होगी, जहां से मोदी म्यांमा जाएंगे और सात सितंबर को भारत लौटेंगे।

इसे भी पढ़िए :  दुनिया के अन्य देशों के साथ के बिना भारत अकेले पाकिस्तान में बदलाव नहीं ला सकता: विशेषज्ञ

Click here to read more>>
Source: zee news