चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ भीषण भूस्खलन, मलबे की चपेट में आई कई गाड़ियां

0
चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ भीषण भूस्खलन

चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क पर खड़े कई वाहन मलबे के अंदर फंस गए है। हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यह हादसा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बेहद करीब ढल्ली टनल के पास हुआ, जब पहाड़ का एक छोटा सा हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया। जिससे मलबे की चपेट में आने से कई गाड़ियां इसमें दब गई है। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची टीम ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। भूस्खलन के चलते राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया है।

इसे भी पढ़िए :  J&K: आतंकियों संग मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद

डीएसपी रजिन्दर सिंह ने बताया कि तीन लोगों को बचाया गया है। उन्होंने बताया कि इलाके में तीन दिन से भारी बारिश हो रही है। हालांकी पुलिस ने ट्रैफिक को संजौली की तरफ डाइवर्ट कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटों से भरे 3 बैग जब्त, गाड़ी में ले जाया जा रहा था 1 करोड़ कैश

Click here to read more>>
Source: ndtv india