महिलाओं को पता होना चाहिए कि वे खुद अपनी ‘हीरो’ कैसे बनें : तापसी पन्नू

0
महिलाओं को पता होना चाहिए कि वे खुद अपनी 'हीरो' कैसे बनें : तापसी पन्नू

सेल्‍फडिफेंस ट्रेनिंग के एक प्रोग्राम के लिए फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (एफएलओ) के साथ सहयोग कर रहीं तापसी पन्नू का कहना है कि महिलाओं को पता होना चाहिए कि वे खुद अपनी ‘हीरो’ कैसे बनें। तापसी इन दिनों डेविड धवन की फिल्‍म ‘जुड़वां 2’  के प्रमोशन में व्यस्त है। इस फिल्‍म में तापसी, वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडीज के साथ नजर आएंगी।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी ने रजनीकांत को फिल्म '2.0' के लिए दी ये सलाह

तापसी फिल्‍म ‘नाम शबाना’ और ‘बेबी’ में एक्‍शन करती नजर आईं और इन फिल्‍मों के प्रचार के दौरान तापसी ने सेल्‍फ डिफेंस की खुलकर बात की है।

इसे भी पढ़िए :  कभी अलविदा न कहना में शाहरुख खान के बेटे का रोल निभा चुकी अहसास चन्ना का फोटो हुआ वायरल

तापसी ने अपने एक बयान में कहा, ‘मैंने हमेशा लड़कियों के बीच आत्मरक्षा के महत्व को बढ़ावा देने की कोशिश की है। यह सिर्फ मार्शल आर्ट सीखने की बात नहीं है, इससे कहीं ज्यादा है। यह लड़कियों के बीच आत्मविश्वास की यह भावना लाने के बारे में है कि वे अपनी सुरक्षा खुद कर सकती है। उन्हें अपना हीरो खुद बनने की जरूरत है।’

इसे भी पढ़िए :  राहुल राज सिंह की सफाई, प्रत्‍यूषा के पिता ने ही उसे बताया था 'वेश्‍या'

तापसी ने फिल्म ‘पिंक’ व ‘नाम शबाना’ में सशक्त किरदान निभाए है।

Click here to read more>>
Source: ndtv india